home page

हरियाणा के पटौदी में 18 होगी चकाचक, खर्च किए जाएंगे इतने करोड़

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम जिले के पटौदी विधानसभा की 18 सड़कों की विशेष मरम्मत एवं सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना पर 6.20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
 | 
हरियाणा के पटौदी में 18 होगी चकाचक, खर्च किए जाएंगे इतने करोड़

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम जिले के पटौदी विधानसभा की 18 सड़कों की विशेष मरम्मत एवं सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना पर 6.20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।

मरम्मत और सुधार की जाने वाली सड़कों की सूची

सड़क का नाम लंबाई (किमी) लागत (लाख रुपये)
गांव नरहेड़ा तक एचएनपीपी मार्ग 1.620 39.95
गांव राजपुरा से गांव मुज्जफरा तक मार्ग 2.25 41.11
गांव भोंकरका से गांव परसोली तक मार्ग 2.790 90.98
डीजे रोड (एनएच-8) से गांव बिलासपुर कलां तक सड़क 0.240 21.41
डीजे रोड से आर.एल.एस. कॉलेज सिधरावली तक सड़क 0.150 11.38
पटौदी रोड से गांव पहाड़ी तक सड़क 0.160 14.46
जीवाड़ा-गुढ़ाना रोड से हलियाकी तक सड़क 0.140 7.35
मिर्जापुर से स्कूल तक लिंक रोड 0.820 34.74
ढाणी प्रेम नगर से केएमपी एक्सप्रेसवे तक सड़क 0.630 15.04
गुरुग्राम पटौदी रेवाड़ी (छावन) रोड से खोर रोड तक सड़क 1.800 34.15
गांव लोकरा मऊ रोड से ढाणी लोकरी रोड तक सड़क 2.400 78.98
रेवाड़ी-पटौदी रोड से मलिकपुर तक सड़क 1.820 35.79
गांव रामपुरा जटौला रोड से ढाणी जटोला तक सड़क - 65.83

कनेक्टिविटी में सुधार

प्रवक्ता ने कहा कि इन व्यापक सड़क सुधारों से पटौदी विधानसभा क्षेत्र में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।

पटौदी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत और सुधार के इस महत्वपूर्ण कदम से स्थानीय निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात सुविधाएं प्राप्त होंगी। यह परियोजना न केवल यातायात को सुगम बनाएगी बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।