हरियाणा में बनने जा रहे 3 नए एक्सप्रेसवे, इन गांवों के किसान भाई होंगे मालामाल
Expressway; हरियाणा को जल्द ही तीन नए हाईवे मिलेंगे, जिनका निर्माण भारतमाला परियोजना के तहत किया जाएगा। इन राजमार्गों के निर्माण से न केवल राज्य के विकास को गति मिलेगी बल्कि यातायात भार भी कम होगा।
अम्बाला से दिल्ली हाईवे
अंबाला और दिल्ली के बीच यमुना के किनारे नई सड़क बनने से चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की दूरी करीब ढाई घंटे कम हो जाएगी. निर्माण से जीटी रोड पर यातायात का दबाव भी कम होगा।
नया ग्रीन फील्ड हाईवे
पंचकुला और यमुनानगर हाईवे को जोड़ने के लिए एक नया ग्रीनफील्ड हाईवे भी बनाया जाएगा। हाईवे का निर्माण गांव चौटाला से लेकर पानीपत तक किया जाएगा और इसकी मदद से बीकानेर से मेरठ तक सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।
केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा। इस नोटिस को मंजूरी मिलते ही टेंडर देने के साथ हाईवे निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करना शुरू करेंगे।
