home page

बिहार के खुल गए भाग, मिली 2 बड़े एक्सप्रेसवे की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई केंद्र सरकार ने बिहार को बड़ा तोहफा दिया है. दो राजमार्गों की लंबे समय से लंबित योजना अब गति पकड़ रही है। केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय ने गोरखपुर-किशनगंज-सिलीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया हाईवे की डीपीआर अविलंब तैयार करने का निर्देश जारी किया है.
 | 
 Expressway

Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई केंद्र सरकार ने बिहार को बड़ा तोहफा दिया है. दो राजमार्गों की लंबे समय से लंबित योजना अब गति पकड़ रही है। केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय ने गोरखपुर-किशनगंज-सिलीगुड़ी और रक्सौल-हल्दिया हाईवे की डीपीआर अविलंब तैयार करने का निर्देश जारी किया है. इन हाई-स्पीड कॉरिडोर के निर्माण से बिहार के कई जिलों में विकास की गति बढ़ेगी और देश के विकास में बिहार का योगदान महत्वपूर्ण होगा।

रक्सौल-हल्दिया पोर्ट एक्सप्रेस-वे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से गुजरेगा। इसकी कुल लंबाई 719 किलोमीटर होगी, जिसमें से 367 किलोमीटर बिहार में होगी। इस परियोजना की लागत लगभग 20,000 करोड़ रुपये होगी। यह एक्सप्रेस-वे पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई एवं बांका से गुजरेगा।

गोरखपुर-किशनगंज-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से गुजरेगा। इसकी कुल लंबाई 521 किलोमीटर होगी, जिसमें से 416 किलोमीटर बिहार में होगी। इस परियोजना की लागत लगभग 23,000 करोड़ रुपये होगी। यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिलों से गुजरेगा