home page

रोहतक पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पासिंग आउट परेड, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कही ये बातें

रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में 18 कंपनियों के 1265 जवानों की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
 | 
रोहतक पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पासिंग आउट परेड, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कही ये बातें

CM Saini: रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में 18 कंपनियों के 1265 जवानों की प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड टुकड़ियों का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले जवानों और उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य चुनौतीपूर्ण है और हरियाणा पुलिस विकट व विषम परिस्थितियों में भी धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।
 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार हरियाणा पुलिस को देश की अग्रणी पुलिस बनाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पुलिस में पारदर्शी तरीके से भर्ती के लिए टीआरपी (ट्रांसपेरेंट रिक्रूटमेंट प्रोसेस) लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण संस्थानों को यह ध्यान रखने की सलाह दी कि पुलिस का जवान एक अच्छा पुलिसकर्मी होने के साथ-साथ एक अच्छा नागरिक भी हो। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षण संस्थान इस दिशा में कार्य करें जिससे पुलिसकर्मी न केवल अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करें, बल्कि समाज के लिए एक उदाहरण बन सकें।