home page

सीएम सैनी का छात्रों को बड़ा तोहफा, सरकारी स्कूलों में दूर-दराज के छात्रों के लिए निशुल्क बस सेवा की हुई शुरुआत

इस सुविधा का शुभारंभ पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर तगा से किया गया। फतेहपुर तगा विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चौधरी ने बताया कि यह परिवहन सेवा विशेष रूप से आसपास के गांवों जैसे सिकरौना, फिरोजपुर कलां, टिकरी खेड़ा, धौज, मादलपुर, कुरैशीपुर, सरूरपुर, नेकपुर, सिरोही, और लदियापुर से आने वाले छात्रों के लिए शुरू की गई है।
 | 
Haryana Free Bus Service

Haryana Free Bus Service: इस सुविधा का शुभारंभ पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर तगा से किया गया। फतेहपुर तगा विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश चौधरी ने बताया कि यह परिवहन सेवा विशेष रूप से आसपास के गांवों जैसे सिकरौना, फिरोजपुर कलां, टिकरी खेड़ा, धौज, मादलपुर, कुरैशीपुर, सरूरपुर, नेकपुर, सिरोही, और लदियापुर से आने वाले छात्रों के लिए शुरू की गई है। इन गांवों से स्कूल तक की दूरी कई किलोमीटर होती है और यह सेवा छात्रों के लिए समय और ऊर्जा की बचत का एक महत्वपूर्ण साधन साबित होगी।

बस सेवा का संचालन

खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह के अनुसार, निशुल्क परिवहन सेवा के तहत बसें सुबह छात्रों को इन गांवों से स्कूल लेकर आएंगी और दोपहर बाद छुट्टी होने पर वापस उनके घर तक छोड़ेंगी। इससे छात्रों को समय पर स्कूल पहुंचने और वापसी में सुविधा होगी साथ ही उनकी सुरक्षा में भी इजाफा होगा।

विस्तार की योजना

इस परिवहन सेवा को आगे चलकर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ खंड में भी विस्तारित किया जा रहा है। जहां छात्रों की संख्या के अनुसार विद्यालयों को यह सेवा दी जा रही है। इससे न केवल छात्रों की शैक्षणिक यात्रा आसान होगी बल्कि उनके परिवारों पर आने वाले आर्थिक बोझ में भी कमी आएगी।

हरियाणा सरकार की इस पहल से न केवल छात्रों को लाभ होगा बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। निशुल्क बस सेवा से छात्रों की शैक्षणिक यात्रा सुगम होगी और उनके परिवारों को भी राहत मिलेगी।