home page

हरियाणा सरकार की सराहनीय पहल, एक पौधा मां के नाम" अभियान की शुरुआत

मानव द्वारा अपने निजी स्वार्थ के वशीभूत होकर पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई के चलते आज पर्यावरण का संतुलन बुरी तरह से असंतुलित हो चुका है। इसका दुष्प्रभाव ना केवल मनुष्य, बल्कि पशु-पक्षियों को भी भुगतना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा "एक पौधा मां के नाम" अभियान की शुरुआत की गई है।
 | 
हरियाणा सरकार की सराहनीय पहल, एक पौधा मां के नाम" अभियान की शुरुआत

Haryana: मानव द्वारा अपने निजी स्वार्थ के वशीभूत होकर पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई के चलते आज पर्यावरण का संतुलन बुरी तरह से असंतुलित हो चुका है। इसका दुष्प्रभाव ना केवल मनुष्य, बल्कि पशु-पक्षियों को भी भुगतना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा "एक पौधा मां के नाम" अभियान की शुरुआत की गई है।

भिवानी जिला में 4 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य लिया गया है। इसकी शुरुआत भिवानी के मियावाकी पार्क में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ द्वारा 35 प्रकार की विभिन्न प्रजातियों के 10,000 पौधों के रोपण से हुई।

वन मित्र और एक पौधा मां के नाम

गड्ढे खोदकर पेड़ लगाने और उनका संरक्षण करने के लिए वन मित्रों को प्रति पेड़ 20 रुपये दिए जाएंगे। लोगों द्वारा लगाए गए पेड़ों को संरक्षण के लिए वन मित्रों को सौंपा जाएगा और इसके लिए उन्हें प्रति पेड़ 10 रुपये दिए जाएंगे।

विधायक घनश्याम सर्राफ ने पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की और लोगों से अपील की कि हर परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उन्होंने सुझाव दिया कि अपने बच्चे के जन्म दिवस,