home page

फतेहाबाद में कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की हड़ताल, ई-दिशा केंद्र ठप

कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की राज्यव्यापी हड़ताल के आह्वान के चलते फतेहाबाद के लघु सचिवालय में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। संघ से जुड़े कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर रहे, जिसके कारण कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया।

 | 
फतेहाबाद में कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की हड़ताल, ई-दिशा केंद्र ठप

Haryana: कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की राज्यव्यापी हड़ताल के आह्वान के चलते फतेहाबाद के लघु सचिवालय में भी हड़ताल का असर देखने को मिला। संघ से जुड़े कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर रहे, जिसके कारण कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया।

फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र में हड़ताल के कारण कोई काम नहीं हो पाया। रतिया और टोहाना के ई-दिशा केंद्रों में भी यही स्थिति रही। लोग काम करवाने के लिए आए, लेकिन किसी भी कर्मचारी के न मिलने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।

कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के राज्य उपप्रधान सुखविंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष देवीलाल ने बताया कि संघ लगातार लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्षरत है। 11 सितंबर 2019 को भारतीय मजदूर संघ के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अध्यक्षता में सेवा नियम की