home page

जगनपुर-अफजलपुर इंटरचेंज निर्माण का कार्य इस दिसंबर हो जाएगा शुरू, देखें पूरी डीटेल

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए प्रस्तावित जगनपुर-अफजलपुर इंटरचेंज का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ है। इस इंटरचेंज के निर्माण से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यातायात आसान और तेज होगा।
 | 
Jaganpur-Afzalpur interchange

Jaganpur-Afzalpur interchange: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए प्रस्तावित जगनपुर-अफजलपुर इंटरचेंज का निर्माण लंबे समय से रुका हुआ है। इस इंटरचेंज के निर्माण से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यातायात आसान और तेज होगा।

प्रोजेक्ट की चुनौतियाँ

जगनपुर-अफजलपुर इंटरचेंज का निर्माण कार्य कई कारणों से अटका हुआ है। पहले किसानों ने जमीन को लेकर अड़ंगा डाल दिया, और जब यह मामला सुलझा तो निर्माण करने वाली कंपनी ने मिट्टी डालने के लिए अतिरिक्त पैसों की मांग कर दी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के इंकार करने पर कंपनी ने काम छोड़ दिया।

एनएचएआई की नई जिम्मेदारी

अब यीडा ने इस इंटरचेंज को बनाने की जिम्मेदारी एनएचएआई को दी है। एनएचएआई ने एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज को लेकर मौका मुआयना शुरू कर दिया है और दिसंबर तक काम चालू करने का लक्ष्य रखा है।

इंटरचेंज का लाभ

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के जुड़ने से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आना-जाना आसान होगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा पश्चिम यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा से एयरपोर्ट आने वाले लोगों को होगा। इससे तीनों ही जगहों से आने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।