home page

Delhi Government School Admission 2024: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एडमिशन शुरू! यहां है आवेदन पत्र का सीधा लिंक

 | 
Delhi Government School

Brief NCR, New Delhi; Delhi Government School: शिक्षा निदेशालय (डीओई), दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6 से 9 में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। साइकिल 1 के लिए आवेदन पत्र DoE की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर 8 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अपलोड किए गए थे। अभिभावक आवेदन पत्र भरकर 17 अप्रैल शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। 

DoE ने कहा कि यह एडमिशन का प्रोसेस केवल नए उम्मीदवारों (नॉन  प्लान एडमिशन) के लिए है, और जो वर्तमान में गवर्नमेंट  और गवर्नमेंट एडेड प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उन्हें  ट्रांसफर या री- एडमिशन के लिए अपने स्कूलों में  विजिट करना होगा।

पहले चक्र के लिए, अलॉटमेंट लिस्ट 29 अप्रैल को अपलोड की जाएगी, और उम्मीदवारों को 30 अप्रैल से 10 मई के बीच अलॉटमेंट स्कूलों में अपने डॉक्यूमेंट्स जमा और वेरिफाई करने होंगे।

डीओई ने स्पष्ट किया है कि केवल दिल्ली में रहने वाले माता-पिता के बच्चे ही नॉन प्लान स्कीम के तहत सरकारी स्कूलों में क्लास 6 से 9 में एडमिशन के लिए आवेदन करने के एलिजिबल हैं।

आवेदन फॉर्म जमा करते समय माता- पिता को इन डिटेल्स को एप्लीकेशन फॉर्म में दर्ज करना होगा।

- एप्लीकेशन फॉर्म नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रेजिडेंटस एंड्रेंस और  पिछले स्कूल की डिटेल्स

- बच्चे का आधार नंबर

- बैंक की ब्रांच और उसके IFSC नंबर के नाम के साथ बच्चे का बैंक अकाउंट नंबर

- डेट ऑफ बर्थ

- माता-पिता का मोबाइल नंबर

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म को काफी आसान फॉर्मेट में डिजाइन किया गया है। इसे स्मार्ट फोन से भी भरा जा सकता है। हालांकि, यदि किसी माता-पिता को इसे भरने में सहायता की आवश्यकता है, तो वे अपने नजदीकी स्कूल में हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। डीओई ने कहा, डेस्क माता-पिता को ऑनलाइन फॉर्म भरने और जमा करने में भी सहायता करेगा।

एडमिशन संबंधित आधिकारिक नोटिस यहां देखें- करें क्लिक

REGISTRATION FORM FOR NON-PLAN ADMISSION FOR SESSION 2024-25- Direct Link