home page

Gold Price Hiked: सोने ने उड़ाई नींद! टूटे सारे रिकॉर्ड, 'बजट' से ऊपर निकली कीमतें, चेक करें आज का रेट

Gold Price Hiked: बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन और ब्याज दरों में देरी की आशंका से बुलियन मार्केट में लगातार रिकॉर्ड बन रहे. MCX पर पहली बार सोने का रेट 72600 रुपए के पार निकला.
 | 
Gold Price

Brief NCR, New Delhi: ग्लोबल मार्केट से लेकर भारतीय बाजारों तक सोना निवेशकों की पहली पसंद बन गया है. बढ़ते जियो-पॉलिटिकल टेंशन और ब्याज दरों में देरी की आशंका से बुलियन मार्केट में लगातार रिकॉर्ड बन रहे.

MCX पर पहली बार सोने का रेट 72600 रुपए के पार निकला. चांदी भी उछलकर रिकॉर्ड 84100 रुपए के ऊपर निकल गया है. कॉमैक्स पर भाव भी 2400 डॉलर प्रति ऑन्स के ऊपर है. 

घरेलू बाजार में सोना-चांदी 

घरेलू बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव करीब 800 रुपए उछल गया है. पहली बार 10 ग्राम का रेट 72650 रुपए के पार निकल गया है. चांदी भी करीब 1100 रुपए तक उछली है. एक किलोग्राम चांदी का रेट पहली बार 84100 रुपए के पार निकल गया है.

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी 

ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी के भाव लगातार चढ़ रहे. कॉमैक्स पर सोना पहली बार 2400 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंचा. अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों के चलते सोने को सपोर्ट मिल रहा. चांदी में भी धुआंधार तेजी देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर चांदी 29 डॉलर प्रति ऑन्स के पास पहुंच गई है.

बुलियन मार्केट के लिए ट्रिगर्स 

सोने में रिकॉर्ड तेजी की वजह सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग है, जिसमें मिडिल-ईस्ट में तनाव गहराने का डर है. ग्लोबल सेंट्रल बैंक लगातार सोने की खरीदारी कर रहे.

इनमें चीन, भारत, तुर्किए, समेत अन्य देशों के सेंट्रल बैंक्स शामिल हैं. अमेरिकी प्रोड्यूसर प्राइस डाटा में बूस्टअप से ब्याज दरों कटौती की संभावना है.