शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, हरियाणा में PGT के 3069 पदों पर भर्ती का ऐलान
Haryana Teacher Bharti: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) के 3069 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इच्छुक उम्मीदवार 25 जुलाई से 14 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती हरियाणा और मेवात कैडर के लिए होगी। नीचे इस भर्ती की पूरी जानकारी दी गई है:
भर्ती
पहले चरण में स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा। इसमें 25 प्रतिशत अंक लाने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में जाने का मौका मिलेगा।स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट होगा, जिसमें कटऑफ 35 प्रतिशत होगी।
विषयवार विवरण
अंग्रेजी माध्यम: बायोलॉजी, कैमिस्ट्री, होम साइंस, मैथमेटिक्स, और फिजिक्स।
अंग्रेजी व हिंदी माध्यम: कॉमर्स, इकॉनोमिक्स, फाइन आर्ट, जियोग्राफी, हिस्ट्री, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलोजी, और सोशियोलॉजी।
भाषा विशेष: अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, और पंजाबी के पेपर संबंधित भाषा में होंगे।
सबसे ज्यादा पदों वाले विषय
राजनीतिक विज्ञान 283
मैथमेटिक्स 414
केमिस्ट्री 255
फिजिक्स 410
बायोलॉजी 233
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन की तिथियां: 25 जुलाई से 14 अगस्त तक।
आवेदन लिंक: HPSC की आधिकारिक वेबसाइट
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं। आवेदन करने से पहले सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें और अपने विषय के अनुसार तैयारी करें।
