home page

हरियाणा में इन 7 हजार कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, होगी बल्ले बल्ले

हरियाणा के आउटसोर्स पार्ट 2 कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार हड़ताल पर हैं। ये कर्मचारी करनाल में लघु सचिवालय के बाहर राज्य स्तरीय हड़ताल पर डटे हुए हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रखने का संकल्प लिया है।
 | 
हरियाणा में इन 7 हजार कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, होगी बल्ले बल्ले

Outsourced Part 2 Employees: हरियाणा के आउटसोर्स पार्ट 2 कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर लगातार हड़ताल पर हैं। ये कर्मचारी करनाल में लघु सचिवालय के बाहर राज्य स्तरीय हड़ताल पर डटे हुए हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रखने का संकल्प लिया है।

कर्मचारियों की  मांगें

प्रदेशभर के आउटसोर्स पॉलिसी दो के तहत लगे सात हजार कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें पक्का किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उन्हें अन्य सुविधाएं न दे, लेकिन उनके रोजगार को सुरक्षित कर दे ताकि वे तनाव मुक्त होकर ईमानदारी से अपनी आजीविका चला सकें।

सोमवार को 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में एसीएस से वार्ता की। इस दौरान कर्मचारियों की कुछ अन्य मांगों पर सहमति बनी, लेकिन रोजगार को नियमित किए जाने पर कोई ठोस हल नहीं निकल पाया। रविवार रात को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में मुख्यमंत्री से भी वार्ता हुई थी। इस वार्ता को राज्य प्रधान रामरतन ने सफल बताया, लेकिन इसके बावजूद नियमितीकरण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक सभी कर्मचारियों को नियमित करने पर सहमति नहीं बनती, तब तक लघु सचिवालय के बाहर पार्ट दो कर्मचारियों का धरना जारी रहेगा। राज्य प्रधान रामरतन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर को उनकी जायज मांगों को नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से कर्मचारी निराश हैं और आंदोलन को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं।

हरियाणा के आउटसोर्स पार्ट 2 कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर अड़े हुए हैं और सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक वे अपने प्रदर्शन को जारी रखने का संकल्प लिया है।