हरियाणा बोर्ड कक्षा बारहवीं कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट घोषित
HBSE: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अगर आपने भी कंपार्टमेंट परीक्षा दी है तो आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। .
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर वीपी यादव ने जानकारी दी कि कक्षा बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 50.92 प्रतिशत रहा। इस वर्ष 20,749 छात्रों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 12563 लड़के और 8186 लड़कियाँ शामिल हैं।
इस वर्ष कंपार्टमेंट की परीक्षाएं पूरे राज्य के 75 परीक्षा केंद्रों पर 23 जुलाई, 2024 को करायी गयी थी।
परिणाम चेक करने की प्रक्रिया
सबसे पहले आपको बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा।
इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक 'Result Live: Sr.secondary (one day Exam) July-2024' पर क्लिक करना होगा।
अब आपको अपना एग्जाम टाइप सिलेक्ट करना होगा।
अब आपको अपना रोल नंबर या माता-पिता के साथ अपनी जन्म तारीख डालनी होगी।
अब आपकी स्क्रीन पर आपका HBSE कक्षा बारहवीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट आ जाएगा।
अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
पुनः जाँच की प्रक्रिया
अगर आप अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप रिजल्ट जारी होने के 20 दिनों के अंदर दोबारा चेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड की कक्षा बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक हुई थीं। इसका परिणाम 30 अप्रैल, 2024 को घोषित किया गया था, जिसमें पासिंग पर्सेंटेज 85.31 प्रतिशत था।
हरियाणा बोर्ड द्वारा इस बार की गई डिजिटल मार्किंग के कारण रिजल्ट समय पर घोषित किया जा सका। बोर्ड ने परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किया है।
