home page

हरियाणा के किसानों ने सरकार को दी चेतावनी, अगर 27 जुलाई तक मुआवजा नहीं मिला तो....

हरियाणा के किसान दो साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 152जी के निर्माण के दौरान टूटी भूमिगत पाइपलाइन का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज हैं। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता जसबीर सिंह समेत अन्य नेताओं ने सरकार से मुआवजा देने की मांग उठाई है।
 
 | 
हरियाणा के किसानों ने सरकार को दी चेतावनी, अगर 27 जुलाई तक मुआवजा नहीं मिला तो....
Haryana Kisan News: हरियाणा के किसान दो साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग 152जी के निर्माण के दौरान टूटी भूमिगत पाइपलाइन का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज हैं। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता जसबीर सिंह समेत अन्य नेताओं ने सरकार से मुआवजा देने की मांग उठाई है।
 
भाकियू नेता जसबीर सिंह मामूमाजरा के नेतृत्व में किसान जोगिंद्र सिंह, बलिहार सिंह, बलकौर सिंह, मुख्त्यार सिंह, कपूर सिंह, हरमीत सिंह, परविंद्र सिंह, अवतार सिंह नंबरदार समेत कई किसान एकत्रित हुए और चेतावनी दी कि यदि 27 जुलाई तक मुआवजा नहीं मिला तो सड़क निर्माण का काम रुकवा देंगे।
 
किसानों का कहना है कि दो साल से भूमिगत पाइपलाइन टूटने के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ है। कई बार उच्चाधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
 
किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय तक मुआवजा नहीं मिला तो अगले दिन से सड़क निर्माण का कार्य रोक दिया जाएगा और इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।