home page

हरियाणा को वित्त मंत्री ने दिए खास तोहफे, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अहम घोषणाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बताया है। उन्होंने इस बजट को कृषि, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
 | 
हरियाणा को वित्त मंत्री ने दिए खास तोहफे, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अहम घोषणाएं

Budjet 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बताया है। उन्होंने इस बजट को कृषि, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

बजट में कृषि और बागवानी के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं

बजट में फसलों की जलवायु के अनुकूल 32 कृषि और 109 बागवानी किस्मों के लिए कृषि अनुसंधान को बढ़ावा देने का ऐलान किया गया है। इससे कृषि प्रधान राज्य हरियाणा को बड़ा लाभ होगा। इसके अलावा, प्राकृतिक खेती के लिए एक करोड़ किसानों को मदद देने का प्रावधान किया गया है, जो स्वागत योग्य कदम है।

फसल विविधिकरण और उद्यमियों के लिए लाभकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि दलहनों व तिलहनों का उत्पादन बढ़ाने और इनके भंडारण व विपणन को सुदृढ़ बनाने की घोषणा से हरियाणा में फसल विविधिकरण को अपना रहे किसानों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। मुद्रा लोन की सीमा को 10 लाख से 20 लाख करने का निर्णय छोटे उद्यमियों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

रोजगार और बिजली योजनाओं पर जोर

बजट में रोजगार से संबंधित 3 नई योजनाओं की घोषणा से देश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा, गरीबों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने के लिए शुरू की गई पी.एम. सूर्य घर योजना को बजट में विशेष बढ़ावा दिया गया है, जो हरियाणा के गरीब परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।