home page

युवाओं में निराशा लहर, हरियाणा के विश्वविद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक

हरियाणा प्रदेश के युवा जो सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब सरकार के नए निर्णय से और अधिक निराश हो गए हैं। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में सभी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया पर अनिश्चित काल तक रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
 | 
युवाओं में निराशा लहर, हरियाणा के विश्वविद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के युवा जो सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब सरकार के नए निर्णय से और अधिक निराश हो गए हैं। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में सभी प्रकार की भर्ती प्रक्रिया पर अनिश्चित काल तक रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

सभी विश्वविद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया पर रोक

हरियाणा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग पंचकुला के आयुक्त एवं सचिव ने एक पत्र जारी किया है जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं को चाहे जिस भी स्टेज पर हो, उसे तुरंत प्रभाव से रोक दिया जाए।

विश्वविद्यालय    

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ,गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ,कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती पर भी प्रभाव, प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न विषयों के लिए विज्ञापन आना था, लेकिन अंडरग्रैजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर कॉलेजों में कम दाखिले होने के कारण फिलहाल इस विज्ञापन को भी जारी नहीं किया गया है।

कोविड-19 महामारी के बाद से प्रदेश के कॉलेजों में निर्धारित सीटें पूरी करने में कठिनाई हो रही है। इस साल तो ऑनलाइन काउंसलिंग खत्म होने के बाद भी 40 प्रतिशत सीटें पूरी नहीं हो पाई हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी महाविद्यालयों में स्थिति और भी खराब है, जिससे सरकार को पहले से कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर में ही वर्कलोड के हिसाब से काम चलाना पड़ रहा है।

हरियाणा सरकार के इस निर्णय से बेरोजगार युवाओं को बड़ा झटका लगा है। अब यह देखना होगा कि सरकार कब तक इस स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाती है और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करती है।