home page

सरकार का बड़ा ऐलान, हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा मिलेगी

हरियाणा सरकार अब सरकारी कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा व्यवस्था पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में इसके संकेत दिए, जिससे उच्च शिक्षा का बोझ अभिभावकों पर न पड़े और गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा में कोई परेशानी न हो।
 | 
Haryana

Haryana: हरियाणा सरकार अब सरकारी कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा व्यवस्था पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में इसके संकेत दिए, जिससे उच्च शिक्षा का बोझ अभिभावकों पर न पड़े और गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा में कोई परेशानी न हो।

फिलहाल, नए सत्र में लड़कियों और एससी छात्रों की ट्यूशन फीस माफ कर दी गई है। भविष्य में यह छूट सभी छात्रों को दी जा सकती है। इससे छात्रों को सालाना हजारों रुपये की बचत होगी, जो उनकी उच्च शिक्षा को सुलभ बनाएगी।

हरियाणा में 182 सरकारी स्नातक कॉलेज हैं, जिनमें से 61 गर्ल्स कॉलेज और 121 को-एजुकेशन वाले कॉलेज हैं। पिछले 10 सालों में, सरकार ने लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए हर 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज की स्थापना की है। अब सभी छात्रों को मुफ्त शिक्षा देने पर विचार किया जा रहा है।

सरकार ने बच्चों की शिक्षा के लिए कई फैसले लिए हैं ताकि अभिभावकों पर बोझ न पड़े और बच्चों को पढ़ाई में कोई परेशानी न आए। कम आय वाले परिवारों की बेटियों को कॉलेज तक मुफ्त शिक्षा दी जा रही है और अन्य बच्चों के लिए भी विचार किया जा रहा है। 12वीं तक की शिक्षा में भी सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे छात्रवृत्ति और अन्य लाभ।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार हर बच्चे की शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है और इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। मुफ्त शिक्षा से राज्य के छात्रों का भविष्य उज्ज्वल होगा और हरियाणा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगा।