Haryana Ka Weather: हरियाणा में तापमान का पारा 45 के पार! IMD विभाग ने मौसम को लेकर जारी किया अलर्ट, देखें पूर्वानुमान
BriefNCR, चंडीगढ़;Haryana Weather Update: हरियाणावासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन बारिश नहीं हुई। अब कई दिनों की आंशिक राहत के बाद बुधवार को एक बार फिर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली (IMD) के मुताबिक, मंगलवार को तापमान का ग्राफ बढ़ने की उम्मीद है. इस बीच, कहा कि यह 45- 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। हरियाणा में आज लगातार तीसरे दिन तापमान बढ़ा। जून के बाद पिछले आठ दिनों में सोमवार सबसे गर्म दिन रहा
रात का तापमान भी बढ़ेगा
मौसम विभाग के अनुसार, रात का न्यूनतम तापमान अब बढ़ने वाला है और जून तक 46 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है इसके मुताबिक, अगले पांच दिन बेहद कठिन रहने वाले हैं, जिसमें 13 से 16 जून तक सबसे ज्यादा गर्मी रहेगी। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.
हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दी है
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में गर्मी का प्रकोप अभी कुछ दिनों तक जारी रहने का अनुमान है. हरियाणा से मानसून की दूरी लगभग 1250 किमी है। प्रदेश में 28 जून से जुलाई के पहले सप्ताह तक कभी भी मानसून दस्तक दे सकता है।
एंटी-स्मॉग गन और टैंकरों से छिड़काव
शहर में भीषण गर्मी से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए गुरूग्राम नगर निगम प्रतिदिन विभिन्न सड़कों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर एंटी-स्मॉग गन और टैंकरों के माध्यम से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित पानी का लगातार छिड़काव कर रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार किए जा रहे छिड़काव कार्य से नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ बढ़ते तापमान को भी कम करने में मदद मिल रही है।
