Haryana Orbital Rail Corridor: हरियाणा के इन जिलों की हुई चांदी, यहाँ से गुजरेगी नई रेलवे लाइन, यहाँ बनेंगे 15 नए स्टेशन
Haryana New Railway Line: हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड पलवल-मानेसर-सोनीपत के बीच हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर विकसित करने की योजना बना रहा है। परियोजना के तहत 15 रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिससे एनसीआर दिल्ली में यातायात का दबाव कम होगा।
यह रेल कॉरिडोर धुलावट से बादशाह तक 29.5 किमी लंबी विद्युतीकृत दोहरी ट्रैक रेलवे लाइन के रूप में विकसित होगा। सोनीपत से न्यू पलवल तक 15 स्टेशन होंगे जिनमें तुर्कपुर, खरखौदा, जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, पचगांव, आईएमटी मानेसर, चंदला डूंगरवास, धुलावट, सोहना, सिलानी और न्यू पलवल शामिल हैं। इस ट्रैक पर ट्रेनों की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर से प्रतिदिन 5 करोड़ टन माल का परिवहन संभव होगा। यह कॉरिडोर मारुति सुजुकी के प्लांट के पास से गुजरेगा, जिससे प्लांट से 5 किलोमीटर दूर तक कारें लोड हो सकेंगी। पृथला और तावडू में समर्पित माल गलियारे को जोड़ने से देश के किसी हिस्से में कम से कम समय में कारें पहुंच सकेंगी।
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के साथ-साथ एक्सप्रेस-वे, हाईवे, रेलवे और मेट्रो सेवाओं के विस्तार से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह परियोजना नूंह और गुरुग्राम जिलों से होकर गुजरेगी, जिससे इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना NCR दिल्ली में ट्रैफिक का दबाव कम करने और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना न केवल स्थानीय यातायात को सुगम बनाएगी बल्कि आर्थिक विकास में भी सहायक होगी।
