home page

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024: शारीरिक परीक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी

 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 06/2024, श्रेणी संख्या 01 के तहत पुलिस कांस्टेबल (जीडी) पद के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथियों की घोषणा कर दी है।

 | 
HSSC

HSSC: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने विज्ञापन संख्या 06/2024, श्रेणी संख्या 01 के तहत पुलिस कांस्टेबल (जीडी) पद के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथियों की घोषणा कर दी है।

16 जुलाई से 23 जुलाई 2024 तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) आयोजित किया जाएगा।

समय: प्रतिदिन चार स्लॉट – 6:30 AM, 8:30 AM, 10:30 AM, और 12:30 PM उम्मीदवारों की सुविधा के लिए जीरकपुर सिंहपुरा बस स्टैंड से ताऊ देवीलाल स्टेडियम तक हरियाणा परिवहन की विशेष बसों की व्यवस्था की गई है।

उम्मीदवारों को बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी।

दस्तावेज साथ लाने होंगे

आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, फोटो युक्त वोटर कार्ड
आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो

महिला उम्मीदवारों के लिए हिदायत

महिला उम्मीदवारों को नथनी, कानों की बाली, और अन्य आभूषण लाने की अनुमति नहीं होगी।

शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के मानदंडों के अनुसार डिजिटल डिस्प्ले मॉनिटर से किया जाएगा। प्रत्येक उम्मीदवार की फोटो एवं वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, हिडन कैमरा, आदि नहीं लाने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाए जाने पर उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के शारीरिक परीक्षण के लिए उम्मीदवारों को सभी निर्देशों का पालन करना होगा। इस प्रक्रिया में उम्मीदवारों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने व्यापक प्रबंध किए हैं। उम्मीदवारों को समय पर पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी जाती है।