home page

एनसीआर के किसानों की खुली किस्मत, इन चार गांवों में बनेगा टाउनशिप, जमीनो के रेट बढ़ने तय

 | 
Land Acquisition:

Land Acquisition: बुलंदशहर विकास प्राधिकरण (बीडीए) दादरी के चार गांवों में 250 एकड़ जमीन पर टाउनशिप विकसित करने जा रहा है। इसके लिए अधिग्रहण नीति तय कर ली गयी है. बीडीए पहली बार किसानों को अधिग्रहीत जमीन के बदले छह फीसदी विकसित भूखंड देने जा रहा है। किसानों से विकास शुल्क लिया जाएगा और केवल 90 प्रतिशत भूमि का मुआवजा प्राधिकरण द्वारा दिया जाएगा। बीडीए का दावा है कि टाउनशिप में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक भूखंड होंगे जहां लोगों को रोजगार के साथ-साथ आवासीय सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

बुलन्दशहर प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में गौतमबुद्धनगर की दादरी तहसील के कुछ गांव भी शामिल हैं। बीडीए सचिव ज्योत्सना यादव ने कहा कि 225 हेक्टेयर टाउनशिप के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टाउनशिप का निर्माण दादरी के कैमराला, चक्रसैनपुर और घोरीबछैरा और चमरावाली रामगढ़ गांव की जमीन पर किया जाएगा। इसके लिए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन ली जा रही है.

प्राधिकरण पहली बार इन गांवों के किसानों को दादरी में छह फीसदी प्लॉट देगा। छह प्रतिशत प्लॉट के लिए विकास शुल्क देना होगा। यह 7,300 रुपये प्रति वर्ग मीटर होगा, जो आवंटन पत्र जारी होने के तीन महीने में जमा करना होगा। यदि किसी किसान का 6 प्रतिशत प्लॉट 15 मीटर या उससे कम हो जाता है तो उसे प्लॉट नहीं मिलेगा और यदि 15 मीटर से अधिक हो जाता है तो न्यूनतम 40 मीटर और अधिकतम 2500 मीटर तक का प्लॉट प्राधिकरण द्वारा दिया जाएगा।

किसानों से लिया जाएगा शुल्क

बीडीए के मुख्य कोषाध्यक्ष संतोष कुमार के मुताबिक किसानों को विकसित भूखंड की स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्री शुल्क के अलावा फ्री होल्ड चार्ज, कॉर्नर चार्ज आदि भी देना होगा।