home page

OPS Update: पुरानी पेंशन योजना पर बड़ा अपडेट, आदेश जारी, मिलेगा लाभ

OPS 2024, Old Pension Scheme: 9 अप्रैल के बाद प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। आज किसी भी तरह से कर्मचारियों को ओपीएस-एनपीएस में जाने के लिए विकल्प पत्र देना होगा।
 | 
OPS

OPS 2024, NPS, Old Pension Scheme, Employees OPS 2024 : पुरानी पेंशन योजना पर बड़ी अपडेट है। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में ही रहना है या फिर उन्हें नई पेंशन योजना में शामिल होना है।

इसके लिए कर्मचारियों को विचार करने का समय दिया गया। हालांकि उनके पास आज तक का आखिरी मौका है। इसके बाद यह प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

शिक्षकों को विचार करने का एक और मौका 

 शिक्षकों को विचार करने का एक और मौका दिया गया है। राज्य के जिले में सभी शिक्षकों को निर्देश जारी किया गया है। दरअसल राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू की गई है।

इसके बाद शिक्षकों द्वारा बिना नियम जानें ही पुरानी पेंशन योजना के लिए हामी भर दी गई थी लेकिन बाद में सर्च ऐसी तय हुई है कि हजारों शिक्षक पुरानी पेंशन योजना में शामिल होकर भी लाभ से दूर है।

ऐसे में कई शिक्षकों द्वारा नई पेंशन योजना में शामिल होने की इच्छा जताई गई थी। शिक्षकों को अपने पेंशन स्कीम पर विचार करने के लिए मौका दिया गया है।

पत्र जारी

कोरबा के बीईओ कार्यालय में जारी पत्र के अनुसार पुरानी पेंशन योजना का विकल्प करने वाले कर्मचारियों को पेंशन नियम के अंतर्गत न्यूनतम सेवा अवधि नहीं होने के प्रकरण में विकल्प एनपीएस में बने रहने का दिया गया है।

इसके लिए सिर्फ एक बार परिवर्तन करने की स्वीकृति पेंशन एवं भविष्य निधि संचालक द्वारा अधिकृत की गई है।

विकल्प परिवर्तन के आवेदन

ऐसे में कोरबा के संकुल और संस्था में कार्य कर्मचारी जिनका पेंशन नियम को न्यूनतम सेवा अवधि पूर्ण नहीं हो रहा है या फिर एनपीएस में केवल एक बार के लिए विकल्प परिवर्तन के आवेदन दिए गए हैं। उन्हें 9 अप्रैल तक विकल्प पत्र जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

हालांकि, 9 अप्रैल के बाद प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। ऐसे में आज किसी भी तरह से कर्मचारियों को ओपीएस से एनपीएस में जाने के लिए विकल्प पत्र देना होगा।

OPS 2024