home page

दिल्ली मेट्रो में QR कोड टिकटिंग यात्रियों के लिए नई सुविधा

दिल्ली मेट्रो के यात्री जल्द ही स्मार्ट कार्ड की तरह अपने स्मार्टफोन पर क्विक रिस्पॉन्स कोड (QR Code) का इस्तेमाल करके यात्रा कर सकेंगे। डीएमआरसी के इस शानदार कदम से यात्रियों को टिकट के लिए लंबी लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा। डीएमआरसी जल्द ही यात्रियों के लिए क्यूआर कोड आधारित टिकट की सुविधा शुरू करेगा। इससे यात्रियों को मेट्रो के सफर का नया अनुभव मिलेगा।
 | 
दिल्ली मेट्रो में QR कोड टिकटिंग यात्रियों के लिए नई सुविधा

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के यात्री जल्द ही स्मार्ट कार्ड की तरह अपने स्मार्टफोन पर क्विक रिस्पॉन्स कोड (QR Code) का इस्तेमाल करके यात्रा कर सकेंगे। डीएमआरसी के इस शानदार कदम से यात्रियों को टिकट के लिए लंबी लाइन में लगने से छुटकारा मिलेगा। डीएमआरसी जल्द ही यात्रियों के लिए क्यूआर कोड आधारित टिकट की सुविधा शुरू करेगा। इससे यात्रियों को मेट्रो के सफर का नया अनुभव मिलेगा।

मेटो में यात्रा का नया अनुभव 

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। अब यात्रियों को टोकन या स्मार्ट कार्ड के लिए यात्री चंद सेकंड्स में अपने स्मार्टफोन पर क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट प्राप्त कर सकेंगे। यह स्मार्ट कार्ड की तरह ही काम करेगा। इससे लोगों का का मेट्रो का सफर आसान होगा। आने वाले कुछ महीनों में यात्रियों को यह सुविधा मिल सकती है। डीएमआरसी के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस संबंध में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "हम टिकट के लिए क्यूआर शुरू करने की योजना बना रहे हैं। यह एक कार्ड की तरह होगा जो एक ही यात्रा के लिए प्रतिबंधित नहीं होगा। इससे कागज के प्रिंट की संख्या भी कम हो जाएगी। यह सुविधा उन सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी जो वर्तमान में डीएमआरसी क्यूआर टिकट प्रदान करते हैं।

यात्री अमेजन पे पर दिल्ली मेट्रो क्यूआर टिकट विकल्प का चयन कर सकते हैं और अपने स्टेशन चुन सकते हैं, भुगतान कर सकते हैं और तुरंत मोबाइल क्यूआर टिकट प्राप्त कर सकते हैं। बता दे कि इस महीने की शुरुआत में, डीएमआरसी ने अमेजन पे पर मोबाइल-आधारित क्यूआर टिकट पेश किए थे।