यूपी में रेल यात्रियों की हुई मौज ! इन रूटों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें
रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा के लिए कई प्रयास किए हैं। इन प्रयासों का हिस्सा बनते हुए, पूर्वोत्तर रेलवे ने टनकपुर से मथुरा जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 05062 और 05061 की संचालन अवधि को बढ़ा दिया है। यह ट्रेनें हर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेंगी, जो यात्रियों को अधिक विकल्प प्रदान करेगी।
| Apr 27, 2024, 19:30 IST
Brief NCR, UP Railway News: रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा के लिए कई प्रयास किए हैं। इन प्रयासों का हिस्सा बनते हुए, पूर्वोत्तर रेलवे ने टनकपुर से मथुरा जंक्शन के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 05062 और 05061 की संचालन अवधि को बढ़ा दिया है। यह ट्रेनें हर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेंगी, जो यात्रियों को अधिक विकल्प प्रदान करेगी।
इज्जतनगर, 07.02 बजे बरेली जंक्शन, 07.40 बजे बदायूं, 09.00 बजे कासगंज होते हुए 11.30 बजे मथुरा जंक्शन पर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05061 मथुरा जंक्शन से 16.45 बजे चलकर 18.30 बजे कासगंज, 19.35 बजे बदायूं, 20.11 बजे बरेली जंक्शन और 21.47 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वहीं 12527-12528 रामनगर-चंडीगढ़-रामनगर एक्सप्रेस ट्रेन में भीड़ को देखते हुए 29 अप्रैल से कोचों की संख्या 12 से बढ़ाकर अब 15 की गई है। इधर लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस के कोच व्यवस्था में भी 30 से बदलाव किया है। अब इस ट्रेन में भी 15 कोच यात्रियों को राहत देंगे।
रेलवे 05307-05308 पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन का 28 अप्रैल से नियमित संचालन करेगा। 05307 टनकपुर-बरेली स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल को टनकपुर से रात 21.30 बजे चलकर 22.55 बजे पीलीभीत, 12.08 बजे इज्ज्तनगर और 12.55 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वहीं 05308 बरेली-टनकपुर ट्रेन 28 अप्रैल से रात 2.25 बजे बरेली जंक्शन से चलकर 4.05 बजे पीलीभीत, 5.05 बजे खटीमा और 5.55 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
उत्तर रेलवे वाराणसी से दिल्ली के लिए 27 अप्रैल को एक फेरे के लिए (04221) समर स्पेशल चलाएगा। यह ट्रेन रात को वाराणसी से 19.20 चलेगी। भदोही, मां बेहला देवी प्रतापगढ़ जंक्शन, अमेठी, रायबरेली होते हुए लखनऊ रात 1.40 बजे आएगी। हरदोई 3.31 बजे, शाहजहांपुर 4.25 बजे, बरेली सुबह 5.35 बजे, मुरादाबाद 7.10 बजे, हापुड़ 8.42 बजे, गाजियाबाद 10.08 बजे और दिल्ली 10.55 बजे पहुंचेगी।