home page

हरियाणा के इन 10 जिलों मे लगेंगे स्मार्ट मीटर, सिर्फ रिचार्ज करने के बाद घर मे मिलेगी बिजली

 | 
Haryana News:

Haryana News: हरियाणा में बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए विभाग ने अब बड़ा कदम उठाया है. जैसा कि आप जानते हैं प्रदेश के कुछ जिलों में काफी समय से स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं। अब पावर कॉरपोरेशन ने स्मार्ट मीटर योजना को गति दी है, जिसके तहत प्रदेश के 10 जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सिरसा, फतेहाबाद और जींद सर्कल के लिए 681 करोड़ रुपये के टेंडर भी जारी किए गए हैं.

मार्च से स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू होने की उम्मीद थी, विभाग ने पूरे प्रदेश में इसके विस्तार के लिए विशेष योजना तैयार की है. इसके कार्यान्वयन से हरियाणा बिजली वितरण में एक नए युग की शुरुआत होगी, जिसे ऊर्जा संरक्षण और डिजिटलीकरण की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से इसकी निगरानी कर सकेंगे। उपभोक्ता अपने बिजली उपयोग को अपने बजट के अनुसार नियंत्रित भी कर सकेंगे। आपको बता दें कि स्मार्ट मीटर से बिजली लोड का सटीक अनुमान लगाना संभव हो जाएगा और अब ग्राहकों को अधिक उपयोग या ओवरबिलिंग की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

प्रक्रिया के तहत, हिसार और भिवानी जिलों, सिरसा के लिए 548 करोड़ रुपये, फतेहाबाद और जींद के लिए 681 करोड़ रुपये, पलवल, नारनौल और रेवाड़ी के लिए 579 करोड़ रुपये और गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 546 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए। स्मार्ट मीटर की शुरूआत उपभोक्ताओं को अपने बिजली उपयोग को स्व-विनियमित करने में सक्षम बनाएगी, साथ ही विभाग को बिल संग्रह और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने में भी सक्षम बनाएगी।