मुंबई एक्सप्रेसवे से 3 हाइवे कनेक्ट करने वाली परियोजना को मंजूरी, अब यहाँ यहाँ सफर को लगेंगे चार चाँद
Mumbai Expressway: मुंबई एक्सप्रेसवे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के जीएमडीए के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत तीन प्रमुख हाइवे सीधे कनेक्ट होंगे, जिससे सड़क यातायात में सुधार और कनेक्टिविटी में बढ़ोतरी होगी।
इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 750 करोड़ रुपये है। इसमें से 80% राशि जमीन की खरीद पर खर्च होगी। प्रोजेक्ट के लिए टेंडर इस साल के अंत तक जारी किए जाएंगे और 2025 की शुरुआत में काम शुरू होने की उम्मीद है।
दिल्ली-जयपुर एनएच 48
गुरुग्राम-अलवर 248
गुरुग्राम-महरौली 148ए
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
द्वारका एक्सप्रेसवे
दिल्ली, फरीदाबाद, मेवात, मुंबई, और गुजरात के लिए सीधी कनेक्टिविटी।खैड़कीदौला के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी कनेक्शन। दिल्ली एयरपोर्ट, द्वारका, कुंडली, नरेला, बवाना, और रोहणी सीधे इंटरचेंज से कनेक्ट होंगे।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से न केवल हाइवे कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि सड़क यातायात में भी काफी सुविधा मिलेगी। इससे दिल्ली, गुड़गांव, राजस्थान, और अन्य प्रमुख मार्गों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जो क्षेत्रीय विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
