iPhone को मात देगा Realme का ये दमदार स्मार्टफोन! नया लुक जीत लेगा आपका दिल
realme c51: आपको पता होगा कि हमारे देश में लोग Realme फोन का काफी इस्तेमाल करते हैं। रियलमी के फोन कम कीमत में अपने बेहतरीन फीचर्स के कारण पसंद किए जाते हैं। आज हम आपको Realme C51 स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं। कंपनी ने फोन को सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है।
इसे 4/64GB वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन को आप महज 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। देखने में यह कीमत काफी पॉकेट फ्रेंडली है। कंपनी इस पर आपको 500 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है. अगर आप इस फोन को आईसीआईसीआई, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो यह फोन आपको 8499 रुपये में मिलेगा।
फीचर्स
आपको बता दें कि इसमें काफी कमाल के फीचर्स हैं। यह फोन आपको iPhone 14 जैसे फीचर्स देता है। इसमें एक मिनी कैप्सूल फीचर है। यह iPhone में पाए जाने वाले डायनामिक आइलैंड इंटरफ़ेस की तरह है। इसके जरिए आपको चार्जिंग और अन्य अपडेट मिलते रहते हैं। फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले है। यह 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा फीचर्स
यह फोन आपको काफी बेहतरीन कैमरा क्वालिटी देता है। आपको बता दें कि यह 50MP प्राइमरी कैमरे के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5MP का कैमरा है। फोन स्मार्टफोन एंड्रॉइड पर काम करता है पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
जो 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसकी मदद से फोन 28 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाता है। कुल मिलाकर कैमरा क्वालिटी और फीचर्स के मामले में फोन काफी बेहतरीन है। वहीं इसकी दमदार बैटरी आपको लंबा पावर बैकअप प्रदान करती है। खास बात यह है कि इस फोन की कीमत भी आम आदमी के बजट की है, जो इसे काफी डिमांडिंग बनाती है।
