home page

UP Ka Mausam: यूपी में मिलेगी गर्मी से राहत! तूफान-भारी बारिश की संभावना, कुछ हिस्सों में ओले, गिरेगा पारा

UP Weather Rains: यूपी अगले कुछ घंटों में मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। छुटपुट बूंदों से प्री-मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत होगी और 14 अप्रैल को पूरा उत्तर प्रदेश इसकी चपेट में होगा।
 
 | 
UP Weather

Brief NCR, New Delhi: पहाड़ों पर सशक्त सक्रिय विक्षोभ और मैदानों में विकसित होने वाले विभिन्न मौसमी सिस्टम का असर अगले कुछ घंटों में दिखने लगेगा। छुटपुट बूंदों से प्री-मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत होगी और 14 अप्रैल को पूरा उत्तर प्रदेश इसकी चपेट में होगा।

लेकिन इसका सर्वाधिक असर वेस्ट यूपी में होने की आशंका है। 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज चक्रवाती हवाओं के साथ व्यापक बारिश और कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार संभावित सिस्टम सशक्त होगा जिसका व्यापक असर हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार उक्त मौसमी सिस्टम का असर कुछ हिस्सों में गुरुवार से दिखना शुरू हो गया। तराई वाले हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें गिरी। बाकी हिस्सों में बादल छाए रहे।

आज रात तक ये सिस्टम और प्रभावी होंगे और हल्की एवं बादलों का दायरा बढ़ सकता है। 13 अप्रैल को बारिश बढ़ेगी और 14 अप्रैल को यह चरम पर होगी।

निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार 14 अप्रैल को आंधी और बारिश पूरे उत्तर प्रदेश में दिखाई देगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश की त्रीवता अपेक्षाकृत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कम रहेगी।

उक्त मौसमी सिस्टम का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संभावित है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश और ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं।

छह डिग्री सेल्सियस गिरेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो 12 अप्रैल को दिन का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 13 अप्रैल को 38 डिग्री, 14 अप्रैल को 35 डिग्री और 15 अप्रैल को 34 डिग्री सेल्सियस तक दिन का तापमान पहुंच सकता है। इससे लोगों को इस भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।

अलर्ट से किसानों की सांसें थमी

13 और 14 अप्रैल को आंधी और बारिश के अलर्ट से किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। आंधी और बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान के साथ ही आम की फसल को भी भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है।

इन दिनों क्षेत्र में गेहूं और सरसों की कटाई चल रही है। आम पर भी बोर आया हुआ है। किसान पूरी मेहनत से अपनी पकी फसल को घर लाने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 13 और 14 अप्रैल को आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए किसानों की धड़कनें तेज होने लगी है।