बिहार में सफर को सुहाना बनाएगा वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे ! जानें आएगी कितनी लागत
Bihar Expressway: भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास तेजी से हो रहा है और इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे इन राज्यों को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो न केवल यातायात को सुगम बनाएगा बल्कि आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगा।
वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे (Varanasi-Ranchi-Kolkata Expressway)
एक्सप्रेसवे का नाम- वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे की लंबाई 610 किमी, जिसमें बिहार में 159 किमी शामिल
परियोजना की अनुमानित लागत- 28,500 करोड़ रुपये
लेन-6
शुरुआती बिंदु- बरहुली गांव (चंदौली, यूपी)
आखिरी बिंदु- रांची (झारखंड)
निर्माणकर्ता कंपनी- एनएचएआई
निर्माण पूरा होने की तिथि- 2027
बिहार में एक्सप्रेसवे
वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे बिहार के कई हिस्सों से होकर गुजरेगा और राज्य के आर्थिक विकास का स्कोप बढ़ाएगा। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, और गया जिलों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार और उद्योग में वृद्धि होगी।
एक्सप्रेसवे के प्रमुख लाभ
बेहतर कनेक्टिविटी
बिहार के प्रमुख शहरों को उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से जोड़कर व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। एक्सप्रेसवे के माध्यम से कृषि उत्पाद, कच्चे माल और औद्योगिक सामानों की तेज आवाजाही होगी।
आर्थिक विकास
एक्सप्रेसवे के निर्माण से क्षेत्र में नए उद्योगों की स्थापना होगी। निवेश और व्यापार में वृद्धि से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
यातायात में सुधार
एक्सप्रेसवे के बनने से यात्रा का समय कम होगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी। यात्रियों को उच्च गति और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Siliguri Expressway)
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे भी बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो राज्य के कई जिलों को कनेक्ट करेगा। इस एक्सप्रेसवे का लगभग 84 किलोमीटर हिस्सा यूपी के गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जिलों से होकर गुजरेगा। बिहार के भीतर यह 9 जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, फारबिसगंज और किशनगंज को आपस में जोड़ेगा।
रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे (Raxaul-Haldia Expressway)
रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे भी राज्य की रफ्तार को धार देगा। यह एक्सप्रेसवे बिहार में कई जिलों को कवर करेगा और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
