home page

बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को लेकर योगी सरकार के सख्त आदेश जारी, कहा होगी कड़ी कार्यवाही

इस साल देश में बकरीद (Bakrid) का त्योहार 17 जून, सोमवार को मनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें उन्होंने आगामी पर्वों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
 | 
UP Govt

UP Govt: इस साल देश में बकरीद (Bakrid) का त्योहार 17 जून, सोमवार को मनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें उन्होंने आगामी पर्वों की सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बकरीद पर कुर्बानी के लिए चिन्हित स्थान का पहले से ही चयन कर लें। विवादित या संवेदनशील स्थलों पर कुर्बानी न हो। सुनिश्चित करें कि कहीं भी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न हो। हर जिले में कुर्बानी के बाद अपशिष्ट के निस्तारण के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना होनी चाहिए।

नमाज केवल परंपरानुसार निर्धारित स्थल पर ही होनी चाहिए। सड़कों को अवरुद्ध कर नमाज न हो। आस्था का सम्मान करते हुए, किसी नई परंपरा को प्रोत्साहित न करें। नमाज के दौरान वीडियोग्राफी और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाए।

अराजक तत्वों पर नजर रखें और यदि कोई कानून हाथ में लेने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। स्थानीय प्रशासन अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं और प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाए रखें। हर पर्व शांति और सौहार्द के बीच संपन्न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इन निर्देशों का उद्देश्य सभी पर्वों को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करना है। उन्होंने अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने की सलाह दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और सभी नागरिक अपने-अपने त्योहारों का आनंद सुरक्षित रूप से उठा सकें।