7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा ! अब इतने % बढ़ जाएगी कर्मियों की सैलरी, जानें...
Brief NCR, 7th Pay Commission: 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, केंद्र सरकार ने देश भर के लाखों सरकारी कर्मचारियों को उनके महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी करके एक उदार उपहार दिया। इस कदम के साथ, सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए अब 50 प्रतिशत बढ़ गया है, इसके साथ कई अतिरिक्त लाभ भी आए हैं। गौरतलब है कि इसमें सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी भी शामिल है।
श्रम मंत्रालय द्वारा 30 अप्रैल, 2024 को की गई हालिया घोषणा के अनुसार, ग्रेच्युटी की सीमा 25 प्रतिशत बढ़ा दी गई है, जो अब 25 लाख रुपये हो गई है। अनिवार्य रूप से, इसका मतलब यह है कि सरकारी कर्मचारी अब ग्रेच्युटी में पहले की तुलना में ₹5 लाख अधिक प्राप्त कर सकते हैं।
बात करें इनकम टैक्स की तो सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली ग्रेच्युटी पर इनकम टैक्स नहीं लगता हैं। यह छूट सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों के लिए भी हैं। सरकारी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी पर टैक्स की छूट की सीमा के बारे में सरकार ने मार्च 2019 में आदेश जारी किया था।
उस समय बताया गया था कि, 20 लाख तक की ग्रेच्युटी पर टैक्स नहीं लगेगा। यह छूट 29 मार्च 2018 को या इसके बाद रिटायर होने वाले, मृत्यु होने वाले, इस्तीफा देने वाले या विकलांग कर्मचारियों पर लागू होती हैं। फिलहाल, इस पर कोई अपडेट नहीं आया हैं। की 25 लाख हो जाने पर टैक्स लगेगा या नहीं।
वहीं, महंगाई भत्ता बढ़ने का फायदा कर्मचारियों को किराया भत्ता (HRA) के रूप में भी मिलेगा। डीए बढ़ने के बाद X, Y और Z कैटेगरी वाले शहरों में रहने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया गया हैं। इसके अलावा कर्मिक मंत्रालय के आदेशानुसार, महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत होने पर बच्चों के शिक्षा भत्ते और हॉस्टल सब्सिडी की लिमिट भी बढ़ जाएगी।
इन दोनों में अपने आप 25% का इजाफा हो जाएगा। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि, 1 जनवरी, 2024 से केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा होने के मद्देनजर बच्चों के एजुकेशन अलाउंस और छात्रावास सब्सिडी की राशि के बारे में जानकारी मांगी जा रही
