7TH PAY COMMISSION: केन्द्रीय कर्मचारी होने वाले हैं मालामाल ! खातों में आएंगे बकाया एरियर के इतने लाख
Brief NCR, New Delhi: 7TH PAY COMMISSION: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी! सरकार जल्द ही डीए एरियर (DA Arrear) की रकम को उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है। इससे करीब 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ होने जा रहा है।
सरकार द्वारा डीए एरियर (DA Arrear News) की रकम को अकाउंट में जल्द ही ट्रांसफर किया जाएगा। यह रकम उनके भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक संबल होगी। इसे बड़े तोहफे की तरह देखा जा रहा है, जो कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशियों का कारण बनेगा।
सरकार 18 महीने का डीए एरियर अकाउंट (18 Month DA Arrear) में ट्रांसफर करेगी, जिससे हर किसी बल्ले-बल्ले होने वाली है। इसके अलावा सरकार अब जल्द ही कई भत्तों में भी इजाफा करने जा रही है। इससे बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी होगी, जिसका लाभ हर किसी को मिलेगा, जो बड़े तोहफे की तरह होगी।
केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) और पेंशनर्स को छप्परफाड़ लाभ मिलेगा। 18 महीने के डीए एरियर में कर्मचारियों के अकाउंट में कितनी रकम आएगी, यह सवाल आपके दिमाग में चल रहा होगा।
कैलकुलेशन के अनुसार, उच्च श्रेणी के कर्मचारियों के अकाउंट में करीब 2 लाख 18 हजार रुपये तक आने संभव माने जा रहे हैं जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। सरकार ने कोरोना काल में 1 जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा ट्रांसफर नहीं किया था, जिसके बाद से कर्मचारी वर्ग लगातार इसकी मांग कर रहा है।
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब 50 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है। सरकार ने कुछ दिन पहले ही डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा किया था, जिसके बाद से यह बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया था। इससे पहले कर्मचारियों को 46 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा था। अब बढ़े हुए डीए का लाभ बड़ी संख्या में मिल रहा है। इसके बाद अब एचआरए सहित कई तरह के भत्तों में इजाफा होना संभव माना जा रहा है।
