7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी और बढ़ेगा ! साथ ही बढ़ेंगे ये भत्ते, जानें
Brief NCR, 7th Pay Commission: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने देशभर के लाखों सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। मार्च में महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाया गया था, जो अब 50% है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों को कई अतिरिक्त लाभ मिले हैं, जिनमें सेवानिवृत्ति के दौरान मिलने वाली ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी भी शामिल है।
ग्रेच्युटी की लिमिट 25% बढ़ी
अब डीए बढ़कर 50% हो गया है तो ग्रेच्युटी की लिमिट 25% बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। यानी अब सरकारी कर्मचारी पहले से 5 लाख रुपये ज्यादा ग्रेच्युटी पा सकते हैं। 30 अप्रैल, 2024 को जारी लेबर मिनिस्ट्री के नोटिफिकेशन मे कहा गया कि जब भी महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50% हो जाता है तो ग्रेच्युटी 25% बढ़ जाती है।
हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी बढ़ोतरी
डीए में बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों को हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी बढ़ोतरी मिलेगी. डीए बढ़ोतरी ने एक्स, वाई और जेड श्रेणी के शहरों में रहने वाले कर्मचारियों के लिए एचआरए बढ़ा दिया है।
बच्चों के शिक्षा भत्ते और हॉस्टल सब्सिडी की सीमा भी बढ़ जाएगी
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, 50 फीसदी डीए पहुंचने पर बच्चों के शिक्षा भत्ते और हॉस्टल सब्सिडी की सीमा भी बढ़ जाएगी. इससे दोनों भत्तों में 25% की बढ़ोतरी होगी। मंत्रालय ने डीए में बढ़ोतरी के मद्देनजर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 1 जनवरी 2024 से शिक्षा भत्ते और हॉस्टल सब्सिडी की राशि की जानकारी मांगी है।
महंगाई भत्ते में वृद्धि से न केवल सरकारी कर्मचारियों को वित्तीय लाभ होता है, बल्कि उनके समग्र जीवन स्तर में सुधार होता है, जिससे उन्हें अधिक वित्तीय सुरक्षा और स्थिरता मिलती है।
