7th Pay Commission: मई महीने की पहली सुबह केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए रही शानदार ! सरकार ने किया यह बड़ा ऐलान, जानें
Brief NCR, New Delhi: 7th Pay Commission: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं या आपके परिवार में कोई केंद्र सरकार का कर्मचारी है, तो यह खबर आपके काम की है। पिछले दिनों मार्च के पहले हफ्ते में केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही सरकार ने पेंशनर्स को भी चार प्रतिशत महंगाई राहत भत्ते (DR) का तोहफा दिया था। इसके बाद डीए और डीआर में बढ़ोतरी होकर 50 प्रतिशत हो गई।
सरकार ने डीए को लेकर ऐलान किया
सरकार ने डीए को लेकर ऐलान किया तो लाखों कर्मचारी खुश हो गए, लेकिन मार्च के महीने में उनकी बढ़ी हुई सैलरी नहीं मिली। यह अनियामितता काफी कर्मचारियों को परेशानी में डाल दी है। बढ़ी हुई सैलरी के वादे के बाद भी सैलरी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुछ कर्मचारियों का मानना है कि यह वादा सिर्फ चुनावी वादा था, जिसे सरकार ने पूरा नहीं किया। अब इस समस्या का समाधान करने के लिए कर्मचारी संगठन अपने अधिकारों का समर्थन कर रहे हैं।
कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और तीन महीने का एरियर भी मिलेगा
अब उम्मीद है कि अप्रैल की सैलरी के साथ कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और तीन महीने का एरियर भी मिलेगा. केंद्र सरकार ने भले ही मार्च 2024 में महंगाई भत्ता (DA) में 4% का इजाफा कर दिया. लेकिन पिछले महीने उन्हें बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिला. डीए बढ़ोतरी के ऐलान के समय सरकार की तरफ से यह साफ कर दिया गया था कि एरियर का भुगतान मार्च 2024 की सैलरी से पहले नहीं किया जाएगा.
महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA)
डीए और डीआर का मतलब सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स को मिलने वाले महंगाई भत्ते व महंगाई राहत भत्ते से है. सरकार की तरफ से कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) दिया जाता है, जबकि पेंशनर्स को महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) मिलता है. आमतौर पर DA और DR में साल में दो बार बढ़ोतरी होती है. पहली एक जनवरी से लागू होती है और दूसरी बढ़ोतरी जुलाई से लागू होती है.
7 मार्च को महंगाई भत्ते (DA) में 4% के इजाफे को मंजूरी
केंद्र सरकार ने 7 मार्च को महंगाई भत्ते (DA) में 4% के इजाफे को मंजूरी दी थी. इसके बाद यह बढ़कर मूल वेतन के 50 प्रतिशत के बराबर हो गया. इसे 1 जनवरी, 2024 से लागू किया गया है और इसका फायदा एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा. डीए के अलावा, कर्मचारियों के लिए एचआरए (HRA) में भी इजाफा किया गया. सरकार का कहना है कि डीए बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर 12,868 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 4% की बढ़ोतरी की है. इससे सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह में कितना फर्क पड़ेगा? आइए समझते हैं-उदाहरण के तौर पर मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक पे (Basic Pay) 15,000 रुपये है और उसे अभी तक 46% डीए मिलता है, तो उसका डीए 6,900 रुपये बनता है. डीए बढ़ोतरी के बाद उसका डीए 50% हो जाएगा, यानी इसके बाद उसे हर महीने 7,500 रुपये का डीए मिलेगा. कुल मिलाकर उसकी तनख्वाह में 600 रुपये का इजाफा हो जाएगा.
