home page

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर अभी अभी आया बड़ा अपडेट, फटाफट करें चेक

संगोष्ठी की शुरुआत यूनियन गीत "हम लोग तो ऐसे दीवाने दुनिया को बदलकर मानेंगे..." गाकर की गई। इस अवसर पर सहायक मंडल इंजीनियर रोहित पनिया और सेवानिवृत्ति प्रकोष्ठ के संरक्षक आनंद प्रकाश कल्ला का स्वागत किया गया। महिला कामरेड साथियों ने भी पुष्प भेंट कर स्वागत किया।
 | 
8th Pay Commission

8th Pay Commission News: संगोष्ठी की शुरुआत यूनियन गीत "हम लोग तो ऐसे दीवाने दुनिया को बदलकर मानेंगे..." गाकर की गई। इस अवसर पर सहायक मंडल इंजीनियर रोहित पनिया और सेवानिवृत्ति प्रकोष्ठ के संरक्षक आनंद प्रकाश कल्ला का स्वागत किया गया। महिला कामरेड साथियों ने भी पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

आठवें वेतन आयोग की मांग

एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने संगोष्ठी में कहा कि सरकार को आठवें वेतन आयोग का गठन करना ही पड़ेगा। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो रेल का चक्का जाम करने की चेतावनी दी। मिश्र ने नई पेंशन स्कीम को हटाने के संघर्ष में मिली सफलता का भी जिक्र किया।

जीडीसीई के माध्यम से कर्मचारियों को लाभ

एनडब्ल्यूआरईयू के महामंत्री मुकेश माथुर ने जानकारी दी कि जीडीसीई के माध्यम से अब तक 3,000 कर्मचारी लाभान्वित हो चुके हैं और जल्द ही 5वीं जीडीसीई का नोटिफिकेशन जारी होगा। मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार और मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने फैडरेशन और यूनियन द्वारा कर्मचारियों के हितों में किए गए कार्यों से अवगत कराया।

मंडल की यूथ कार्यकारिणी का गठन

संगोष्ठी के दौरान मंडल की यूथ कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें सुभाष रोज, धर्मेंद्र कच्छावाह, हनुमानराम चौधरी, दिलीप सिंह, भगराज कड़वासरा, प्रकाश ग्वाला, अतुल चारण, कृष्णा गुर्जर, विक्रम सिंह, नरेंद्र मायला, कुशाल सिंह, राज मिश्रा और संतोष सिंह को पदाधिकारी बनाया गया।

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन की संगोष्ठी कर्मचारियों के हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 8वें वेतन आयोग की मांग, नई पेंशन स्कीम को हटाने का संघर्ष और जीडीसीई के माध्यम से कर्मचारियों को लाभान्वित करने की पहल इस संगोष्ठी के मुख्य बिंदु रहे।