8th Pay Commission: एक बार फिर बढ़ेगा केन्द्रीय कर्मचारियों का DA, आठवें वेतन आयोग पर भी चल रही चर्चाएं
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए 2024 में एक बड़ी खुशखबरी का संदेश आ रहा है। इस संदेश के अनुसार, सरकार जनवरी महीने में 4 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) में वृद्धि करके कर्मचारियों को आर्थिक संबलता प्रदान करने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही चुनाव के बाद सरकार के द्वारा दो बड़े फैसले करने की संभावना है, जिनसे सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक रूप से लाभ होगा।
8th Central Pay Commission
दरअसल, इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर एसोसिएशन (IRTSA) ने कार्मिक मंत्रालय को एक पत्र लिखा है, जिसमें कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) के गठन की मांग की है. माना जा रहा है कि संगठन की मांग पर विचार करने के लिए सरकार के पास काफी समय है और चुनाव बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है.
8वें वेतन आयोग का गठन
सरकार ने बीते दिनों 8वें वेतन आयोग के गठन के सवाल पर कहा था कि अभी उनके पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. लेकिन, हालिया डेवलपमेंट के बाद माना जा रहा है कि सरकार चुनाव बाद सत्ता में आने पर इस पर गंभीरता से विचार कर सकती है. ऐसा होता है तो सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हजारों रुपये का एकमुश्त इजाफा हो जाएगा. वेतन आयोग का गठन हर 10 साल के अंतराल पर किया जाता है और 7वें वेतन आयोग को बने हुए एक दशक का समय बीत चुका है.
सरकार फिर महंगाई भत्ता बढ़ाएगी
चुनाव बाद जुलाई में सरकार फिर महंगाई भत्ता बढ़ाएगी. इससे पहले जनवरी में 4 फीसदी डीए बढ़ाया था, जिसके बाद कुल महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी का 50 फीसदी हो गया है. अनुमान है कि एक बार फिर 4 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है. जुलाई में इस पर फैसला हुआ तो महंगाई भत्ता बढ़कर 54 फीसदी पहुंच जाएगा. इस फैसले से भी कर्मचारियों की सैलरी में हजारों रुपये की बढ़ोतरी होगी.
मान लीजिए किसी की बेसिक सैलरी 50 हजार रुपये है और जुलाई में डीए 4 फीसदी बढ़ाया जाता है तो सैलरी में 2000 रुपये की बढ़ोतरी होगी. वहीं, 8वें वेतन आयोग का भी फैसला होता है तो फिर दोनों हाथों में लड्डू होंगे. 7वें वेतन आयोग में करीब 23 फीसदी बढ़ोतरी की सिफारिश की गई थी. अगर यही आंकड़ा पकड़कर चलें तो 50 हजार की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी के वेतन में 11,775 रुपये का एकमुश्त इजाफा हो जाएगा.
