home page

भारत में 2026 तक आ सकती है एयर टैक्सी सेवा ! जानिए इसके बारे में

वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब भारत को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उड्डयन मंत्रालय अर्बन एयर मोबिलिटी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुका है, जिससे 2026 तक भारत को एयर टैक्सी सेवा मिल सकती है।
 | 
Urban Air Mobility Project

Urban Air Mobility Project: वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब भारत को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उड्डयन मंत्रालय अर्बन एयर मोबिलिटी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर चुका है, जिससे 2026 तक भारत को एयर टैक्सी सेवा मिल सकती है।

DGCA और तकनीकी समितियों का गठन

DGCA ने देश में एयर टैक्सी की उड़ान को लेकर रोडमैप तैयार करने के लिए कई तकनीकी समितियों का गठन किया है। ये समितियाँ eVTOL (ई-वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग) से जुड़े नियमों को तैयार कर रही हैं। इसके बाद IndiGo की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब इन्फ्रास्ट्रक्चर (IGE) अमेरिकी एयर टैक्सी कंपनी आर्चर एविएशन के साथ मिलकर काम शुरू करेगी।

DGCA ने एयर टैक्सी से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जानकारी जुटाने के लिए कई पैनल गठित किए हैं। इनमें एयर नेविगेशन, रूट्स, सुरक्षा, और वर्टिपोर्ट्स से जुड़े स्टैंडर्ड्स शामिल हैं।

शुरुआत और किराया

आर्चर्स के सीसीओ निखिल गोयल ने बताया कि एयर टैक्सी सेवा की किराया कैब सर्विस उबर से थोड़ा ही ज्यादा होगा। उदाहरण के लिए, दिल्ली से गुड़गांव जाने में उबर का किराया 1500 से 2000 रुपये होता है, जबकि एयर टैक्सी में यह 2000 से 3000 रुपये (प्रति यात्री) तक हो सकता है।

एयर टैक्सी का संभावित रूट और समय

एयर टैक्सी की मदद से यात्री दिल्ली से गुड़गांव की दूरी महज 7 मिनट में तय कर सकेंगे। इसके अलावा, एक और संभावित रूट बांद्रा से कोलाबा हो सकता है।