home page

इस राज्य की कैबिनेट मीटिंग में हुआ बड़ा ऐलान, पुरानी पेंशन योजना बहाली को हरी झंडी मिली

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Sarkar) ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर बड़ा प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। कैबिनेट (UP Cabinet) बैठक में निर्णय लिया गया कि 28.03.2005 से पहले नौकरियों के विज्ञापन की नौकरी वालों को पुरानी पेंशन (Old Pension News) लेने का ऑप्शन मिलेगा।
 | 
Old Pension Scheme

Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार (UP Sarkar) ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लेकर बड़ा प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। कैबिनेट (UP Cabinet) बैठक में निर्णय लिया गया कि 28.03.2005 से पहले नौकरियों के विज्ञापन की नौकरी वालों को पुरानी पेंशन (Old Pension News) लेने का ऑप्शन मिलेगा।

अयोध्या में मंदिर संग्रहालय

यूपी कैबिनेट ने अयोध्या में टाटा संस द्वारा 650 करोड़ की लागत से मंदिर संग्रहालय बनाने का प्रस्ताव पास किया। इसके साथ ही 100 करोड़ के अन्य विकास कार्यों का भी प्रस्ताव पास हुआ, जिसमें पर्यटन विभाग 1 रुपये के लीज पर जमीन उपलब्ध कराएगा।

अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव

शाकंभरी देवी धाम विकास: शाकंभरी देवी धाम की बड़ी जमीन पर पर्यटन विभाग विकास करेगा।

पीपीपी मॉडल पर आश्रय गृह: पर्यटन विभाग के बंद चल रहे आश्रय गृह को 30 साल की लीज पर दिया जाएगा।

हैलीपोर्ट निर्माण: लखनऊ, प्रयागराज, और कपिलवस्तु में पीपीपी मॉडल पर हैलीपोर्ट बनाया जाएगा।

प्राचीन धरोहर का रीयूज: बरसाना जल महल मथुरा, शुक्ला तालाब कानपुर को पीपीपी मॉडल पर पुनः उपयोग किया जाएगा।

मुख्यमंत्री टूरिज्म फैलोशिप योजना

कैबिनेट ने मुख्यमंत्री टूरिज्म फैलोशिप योजना का प्रस्ताव पास किया, जिसमें अभ्यर्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।

अन्य विकास योजनाएं

विद्युत निरीक्षक नियमावली: राज्य सरकार ने विद्युत निरीक्षक के लिए नियमावली बनाने का प्रस्ताव पास किया।

परमहंस योगानंद की जन्मस्थली: गोरखपुर में परमहंस योगानंद की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग को मुफ्त जमीन दी जाएगी।

नगर निगम नियमावली: नगर निगम की धारा 1959 को नगर पालिका और नगर परिषद में लागू करने का प्रस्ताव पास हुआ।

अमृत योजना: अमृत योजना 1 और 2 में नगर निकाय के निकायांश में कमी का प्रस्ताव पास हुआ।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

मेट्रो लाइन विस्तार: नोएडा सेक्टर 142 में 11.56 किलोमीटर में मेट्रो लाइन का विस्तार का प्रस्ताव पास हुआ।

इंडस्ट्रियल नोड: अमृतसर कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में आगरा और प्रयागराज में इंडस्ट्रियल नोड बनाने का प्रस्ताव पास हुआ।