home page

केन्द्रीय कर्मचारी हुए राजी, खातों में आएंगे 2 लाख 18 हजार

महंगाई भत्ता (DA) एक वित्तीय लाभ है जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनके वेतन और पेंशन के अतिरिक्त दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य महंगाई की मार को कम करना है। मार्च 2020 से ही DA की बढ़ोतरी रुकी हुई थी, जिससे इन कर्मचारियों का बकाया DA एरियर लंबित था।
 | 
DA Arrears

DA Arrears: महंगाई भत्ता (DA) एक वित्तीय लाभ है जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनके वेतन और पेंशन के अतिरिक्त दिया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य महंगाई की मार को कम करना है। मार्च 2020 से ही DA की बढ़ोतरी रुकी हुई थी, जिससे इन कर्मचारियों का बकाया DA एरियर लंबित था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में आई इस मांग पर आने वाला फैसला आगामी केंद्रीय बजट 2024 के बाद उम्मीद की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस भत्ते के अनुसार लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से 37,554 रुपए के बीच हो सकता है, जबकि उच्च स्तरीय लेवल-13 और लेवल-14 के कर्मचारियों के लिए यह राशि 1,44,200 रुपए से लेकर 2,18,200 रुपए तक हो सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह खबर किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। लंबे समय से इस एरियर के लिए वे इंतजार कर रहे थे। इस राशि के मिलने से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि बढ़ती महंगाई के सामने यह एक बड़ी राहत का कारण बनेगी। कर्मचारी इस राशि का उपयोग अपने जरूरी खर्चों को पूरा करने, बचत बढ़ाने और निवेश के लिए कर सकेंगे, जो उनके भविष्य की सुरक्षा में मदद करेगा।