केन्द्रीय कर्मियों की जिंदगी में आया खुशी के रंगों का सावन, 1 जुलाई को इतना बढ़ेगा DA
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द ही एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है क्योंकि सरकार की तरफ से खजाने का पिटारा खुलने जा रहा है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है, जो किसी बड़े तोहफे की तरह होगी।
4% Increase in Dearness Allowance
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 50 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है, और यदि यह बढ़ोतरी होती है, तो डीए बढ़कर 54 प्रतिशत हो जाएगा।
AICPI index
महंगाई भत्ते (DA Increase) में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के नंबरों से निर्धारित होता है। जनवरी 2024 से जून 2024 के बीच आए नंबरों के आधार पर ही जुलाई 2024 से डीए में कितनी बढ़ोतरी होगी, यह तय होगा। जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल के नंबर सामने आ चुके हैं और मई का नंबर जून के आखिरी सप्ताह में जारी होगा।
सैलरी
महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। यदि किसी कर्मचारी की सैलरी 50,000 रुपये है, तो 4 प्रतिशत डीए के हिसाब से करीब 2,000 रुपये का इजाफा होगा। इससे हर साल सैलरी में 24,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी, जो किसी बड़े तोहफे की तरह है।
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को शून्य घोषित नहीं किया जाएगा। डीए की कैलकुलेशन पूरी तरह जारी रहेगी। अगर डीए 4 प्रतिशत बढ़ाया गया तो यह 54 प्रतिशत हो जाएगा। इससे सैलरी में बंपर इजाफा दर्ज किया जाएगा।
