केन्द्रीय कर्मचारियों का 4% बढ़ेगा DA, राखी से पहले ही आ जाएगी गुड न्यूज
DA Hike: केंद्र सरकार हर साल जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की दरों में संशोधन करती है। यह संशोधन AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। अगले DA का बढ़ना जुलाई 2024 से तय है, जो जनवरी से जून 2024 तक के AICPI इंडेक्स पर आधारित होगा।
जनवरी 2024 में AICPI इंडेक्स 138.9 अंक पर था, जिससे महंगाई भत्ता 50.84% हो गया था। इसके बाद फरवरी में इंडेक्स 139.2 अंक, मार्च में 138.9 अंक, अप्रैल में 139.4 अंक और मई में 139.9 अंक पर रहा। यदि जून के आंकड़ों में भी वृद्धि होती है, तो जुलाई 2024 में 3% DA वृद्धि की संभावना है, जिससे DA 54% तक पहुंच सकता है।
DA की गणना का फॉर्मूला
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते की गणना के लिए निम्नलिखित फॉर्मूला का उपयोग किया जाता है:
DA %=[261.42पिछले 12 महीनों के लिए AICPI-आईडब्ल्यू का 12 महीने का औसत−261.42×100]
जुलाई 2024 में महंगाई भत्ते में संभावित वृद्धि से कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों में काफी फायदा हो सकता है। यदि आपको अपनी सैलरी में बढ़ोतरी की जानकारी चाहिए, तो उपरोक्त गणना आपकी मदद कर सकती है। DA की नई दरों का ऐलान अगस्त-सितंबर में होने की संभावना है।
