Dearness Allowance 4 Percent: मोदी सरकार बनते ही हुआ बड़ा ऐलान! पहली कैबिनेट में DA बढ़ोतरी, सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी
Dearness Allowance 4 Percent: केंद्रीय कर्मचारियों को साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते (DA) का इंतजार है. अगले कुछ महीनों में इस पर फैसला होना है. इससे पहले सिक्किम सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत हो गया है। इस बढ़ोतरी से चालू वित्त वर्ष में राज्य के खजाने पर 174.6 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा. भत्ते में बढ़ोतरी 1 जुलाई से प्रभावी है
पहली कैबिनेट बैठक में फैसला
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। सिक्किम में हाल ही में नई सरकार का गठन हुआ है. प्रेम सिंह तमांग लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री चुने गये हैं.
केंद्रीय कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं
नई नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय कर्मचारियों को दूसरी छमाही में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है। पिछले मार्च में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मुद्रास्फीति की भरपाई के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दी थी।
इसके तहत मूल वेतन/पेंशन की 46 फीसदी की दर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई. इससे करीब 49.18 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा हो रहा है.
