Dearness Allowance: सरकारी कर्मचारियों की जेब होगी भारी ! सरकार ने महंगाई भत्ता 54% करने का किया ऐलान
Brief NCR, Dearness Allowance: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आने वाले महीने में एक अच्छी खबर है। वे जुलाई 2024 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। अनुमानों के मुताबिक, इसमें 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। हालांकि, इसका ऐलान सितंबर के महीने तक होने की उम्मीद है।
विशेषज्ञों के अनुसार, अप्रैल और मई के आंकड़े भी जल्द ही आने हैं। इसके बाद, मौजूदा नंबर्स के आधार पर महंगाई भत्ता का नया दावा किया जाएगा। महंगाई भत्ते के वृद्धि का निर्णय जुलाई के बाद ही तय होगा, जब अप्रैल, मई, और जून के आंकड़े उपलब्ध होंगे।
महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी और होगी
नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगा. ऐलान होने में सितंबर तक का वक्त लग सकता है. इसके बाद इसे सैलरी में जोड़कर दिया जाएगा. मौजूदा DA के अंतर को एरियर के साथ भुगतान होगा. फिलहाल, केंद्रीय कर्मचारियों को 50% महंगाई भत्ता मिल रहा है. इंडेक्स के ट्रेंड को देखें तो 4 फीसदी बढ़ना तय है. इससे केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कुल 54 फीसदी हो जाएगा. हालांकि, इससे भी इनकार नहीं है कि महंगाई भत्ते को शून्य किया जा सकता है. स्थिति चाहे जो भी रहे लेकिन महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा होगा. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता AICPI इंडेक्स से लिंक होता है. 6 महीने के आंकड़े से तय होगा कि महंगाई भत्ते में कितना उछाल होगा.
AICPI इंडेक्स का अगला नंबर 31 मई की शाम को जारी
महंगाई भत्ते में साल में दो बार इजाफा होता है. जनवरी और जुलाई से इसे लागू किया जाता है. लेकिन, इनका ऐलान मार्च और सितंबर के महीने में होता है. जनवरी 2024 के लिए बढ़े महंगाई भत्ते का ऐलान मार्च में किया गया था. महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 फीसदी किया गया था. वहीं, अब जुलाई 2024 के लिए बढ़ने वाले महंगाई भत्ते का ऐलान सितंबर तक हो सकता है. महंगाई भत्ते में 4% बढ़ने (DA Hike) की संभावनाएं दिख रही हैं. जनवरी तक इंडेक्स 138.9 पर दिखाई दे रहा है. इसके आधार पर महंगाई भत्ते का स्कोर 50.84 फीसदी हो चुका है, जिसे 51 फीसदी माना जाएगा. AICPI इंडेक्स का अगला नंबर 31 मई की शाम को जारी होगा. हो सकता है लेबर ब्यूरो इस बार तीन महीने का आंकड़ा एक साथ जारी कर दे.
महंगाई भत्ते की गणना
महंगाई की गणना करने वाले एक्सपर्ट्स का दावा है कि जुलाई 2024 के लिए 4% DA Hike पर मुहर लगेगी. ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स- आई डब्ल्यू (All India Consumer Price Index- IW) के नंबर्स भले ही सामने नहीं हैं. लेकिन, महंगाई का ट्रेंड इस तरफ इशारा कर रहा है. जाहिर है कि महंगाई भत्ते में 4% तक का उछाल आ सकता है. इंडेक्स का फाइनल नंबर 31 जुलाई तक आएगा, जिससे कन्फर्म होगा कि महंगाई भत्ता में कुल कितना इजाफा हुआ है.
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कंज्यूमर महंगाई यानी All India Consumer price Index पर निर्भर करता है. अगर इस आंकड़े में लगातार इजाफा होता है तो महंगाई भत्ता भी उसी क्रम में बढ़ता है. इस साल की पहली छमाही के लिए कंज्यूमर महंगाई के तीन महीने के आंकड़े आ चुके हैं. इस ट्रेंड को देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में महंगाई भत्ता 4% की दर से बढ़ेगा. लेकिन, अभी इंडेक्स के बाकी नंबर्स भी देखने होंगे.
श्रम मंत्रालय
महंगाई भत्ते (Dearness allowance) को लेकर श्रम मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) ने कैलकुलेशन का फॉर्मूला बदला था. श्रम मंत्रालय ने महंगाई भत्ते (DA Calculation) के आधार वर्ष (Base Year) में बदलाव किया था. मजदूरी दर सूचकांक (WRI-Wage Rate Index) की एक नई सीरीज जारी की गई. इसमें श्रम मंत्रालय ने आधार वर्ष 2016=100 के साथ WRI की नई सीरीज जारी की. इसे 1963-65 के आधार वर्ष की पुरानी सीरीज की जगह लागू किया गया.
