home page

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी, जानें आज के भाव

आज, 13 जून 2024 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। सोना अब 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो गया है, जबकि चांदी का भाव 88 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक हो गया है।
 | 
Gold Price Today

Gold Price Today: आज, 13 जून 2024 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) में उछाल देखा गया है। सोना अब 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो गया है, जबकि चांदी का भाव (Chandi Ka Bhav) 88 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक हो गया है।

सोने और चांदी की कीमतें

राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत (Sone Ka Bhav) 71,600 रुपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत (Silver Price Today) 88,257 रुपये प्रति किलो है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 71,445 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (बुधवार) सुबह महंगा होकर 71,600 रुपये पहुंच गया है।

शुद्धता मंगलवार शाम का रेट (प्रति 10 ग्राम) बुधवार सुबह का भाव (प्रति 10 ग्राम) कितने बदले रेट
999 71,445 71,600 155 रुपये महंगा
995 71,159 71,313 154 रुपये महंगा
916 65,444 65,586 142 रुपये महंगा
750 53,584 53,700 116 रुपये महंगा
585 41,795 41,886 91 रुपये महंगा
चांदी (999) 87,708 88,257 549 रुपये महंगी

विभिन्न शुद्धता के आधार पर सोने की कीमतें

IBJA द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत (Gold Rate Today) 71,313 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 65,586 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 53,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 41,886 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने और चांदी का प्राइस चेक करने का तरीका

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी।  

टैक्स और मेकिंग चार्ज

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी कीमतों में टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते हैं। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।