home page

Gold Price Today: सोने ओर चांदी की कीमतें हुई धड़ाम ! 10 ग्राम सोने की कीमत सुन फटाक से पहुँचोगे मार्केट

आज  सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिखा है। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹66,290 प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले दिन की कीमत ₹66,300 से थोड़ी कम है। इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत पिछले दिन के 72,310 रुपये से घटकर 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.
 | 
सोने ओर चांदी की कीमतें हुई धड़ाम ! 10 ग्राम सोने की कीमत सुन फटाक से पहुँचोगे मार्केट

Brief NCR, Gold Price Today: आज  सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिखा है। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹66,290 प्रति 10 ग्राम रही, जो पिछले दिन की कीमत ₹66,300 से थोड़ी कम है। इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत पिछले दिन के 72,310 रुपये से घटकर 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं। आज अक्षय तृतीया का शुभ अवसर है, यह त्योहार भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन खरीदारी करने से समृद्धि और सौभाग्य आता है।

10 ग्राम सोने की कीमत 

आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 6,629 प्रति ग्राम
 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,230 प्रति ग्राम है.

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 66,290 रुपये है. राजधानी में  24 कैरेट सोने का  रेट प्रति 10 ग्राम 72,300 रुपये है. 

गाजियाबाद में सोने के भाव

22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम-66,290 रुपये
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-72,410 रुपये

नोएडा में सोने के भाव

66,290  रुपये (22 कैरट)
72,300 (24 कैरट)

आगरा में सोने के भाव

66,290  रुपये (22 कैरट)
72,300 रुपये (24 कैरट)

अयोध्या में सोने के भाव

66,290 रुपये  (22 कैरट)
72,300 रुपये (24 कैरट)

लखनऊ में 1 किलो चांदी का भाव 

बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है. आज एक किलो चांदी का रेट 85,300 है. वहीं, ये दाम कल  85,200 रुपये प्रति किलो था. यानी चांदी के दाम कम हुए हैं.

जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें.

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है. 

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

हॉलमार्क का रखें ध्यान

लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.