Gold Price Today: सोने के दामों में हो गई जोरदार बढ़ोतरी, जानें 10 ग्राम गोल्ड की कीमत
Gold Price Today: अगर आप सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मल्टी कमोडिटी में सोने की बढ़ती कीमतों और चांदी की कीमतों में स्थिरता से सावधान रहें। ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की ज्वेलरी बनाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां रेट जरूर चेक कर लें।
आज झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 68,750 रुपये और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,190 रुपये दर्ज की गई. वहीं, चांदी 99,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकेगी।
सोने के दाम बढ़ रहे
सोने की कीमत बढ़ रही है और चांदी की कीमत स्थिर है. प्रति किलोग्राम चांदी में कोई बदलाव नहीं आज चांदी 99,990 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी। इस प्रकार, कल (बुधवार) शाम तक चांदी भी 99,9 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही थी
सोने की ताजा कीमतें
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव में उछाल आया है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 68,450 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 68,750 रुपए तय की गई है. यानी दाम मे 300 रुपए का उछाल आया है. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 71,870 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 72,190 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 320 रुपए का उछाल आया है.
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें, यही सोने की सरकारी गारंटी है.आपको बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें.
