Gold Price Today: सोना खरीदने का बना रहे हो प्लान तो जान तो सोने की लैटस्ट कीमतें
Brief NCR, Gold Price Today: आज भारत के विभिन्न शहरों में सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में उल्लेखनीय कटौती देखी गई है। बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,390 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,410 रुपये है। आइए एक नजर डालते हैं अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के मौजूदा रेट पर:
भारत में आज एक किलो चांदी के दाम (Silver Price) 84,900 रुपये हैं. जानकारी के लिए बता दें, ऊपर बताए गए सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से बात कर सकते हैं.
How to know the purity of gold
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.
Difference between 22 and 24 carat gold?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अलग-अलग धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर आभूषण तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.
Keep in mind Hallmark
सोना खरदीने से पहले आप सोने की क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.
