home page

सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, फटाफट देखे 10 ग्राम सोने की कीमत

 | 
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price भारतीय सोने और चांदी के बाजार में दरें उच्च स्तर पर चल रही हैं, जिससे हर किसी का जेब बजट अस्थिर हो गया है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कृपया धैर्य रखें, क्योंकि सोने की मौजूदा कीमतें काफी ऊंची हैं। हालात इतने मुश्किल हैं कि 22 कैरेट सोने के लिए भी आपको 61,000 रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे. अगर आपके परिवार में कोई नवरात्रि, शादी-ब्याह होने वाला है तो कुछ दिन रुकिए। कुछ सुनार विशेषज्ञों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में इसकी कीमतों में गिरावट आ सकती है.

गिरावट के बाद आप फिर आराम से खरीदारी कर सकते हैं और पैसे बचा सकते हैं, जो एक बेहतरीन ऑफर की तरह होगा। अगर आप अभी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले सभी कैरेट के दाम जान सकते हैं।

जानिए 24 से 14 कैरेट तक सोने का रेट:

24 कैरेट सोने की कीमत: 67,252 रुपये प्रति दस ग्राम
23 कैरेट सोने की कीमत: 66,983 रुपये प्रति दस ग्राम
22 कैरेट सोने की कीमत: 61,603 रुपये प्रति दस ग्राम
18 कैरेट सोने की कीमत: 50,439 रुपये प्रति दस ग्राम
14 कैरेट सोने की कीमत: 39,342 रुपये प्रति दस ग्राम
मिस्ड कॉल से जानें सोने की कीमत:

अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो रेट की जानकारी जरूर ले लें। आप मिस्ड कॉल करके 22 और 18 कैरेट सोने की खुदरा कीमतें जान सकते हैं फिर कुछ ही देर बाद आपको एसएमएस के जरिए कीमतें मिल जाएंगी। इसके अलावा, आप www.ibja.co या ibjarate.com पर लगातार अपडेट देख सकते हैं।