Gold Silver Price: सोना के भाव बढ़ रहे रॉकेट की स्पीड से! कभी नहीं हुआ इतना महंगा, जानें ताजा रेट
Brief NCR, New Delhi: बिहार के सबसे बड़े सर्राफा बाजार पटना में सोने और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। फिर भी सोने-चांदी की खरीदारी में कोई गिरावट नहीं आ रही है। अप्रैल की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इस समय सोने और चांदी की कीमतें ऑल टाइम हाई पर चल रही हैं। हिंदू नववर्ष के ठीक बाद बुधवार (10 अप्रैल) को भी सोने के बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 74250 रुपये पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी महंगी हो गई है.
बता दें कि सोने-चांदी की बढ़ी कीमत पर पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि डिमांड अधिक होने और सप्लाई कम होने से भी सोने-चांदी के भाव पर असर पड़ा है.
उन्होंने आगे बताया कि शेयर मार्केट, और अन्य देशों से आयात निर्यात के अलावा कई अन्य कारणों से भी पिछले काफी दिनों से सोने और चांदी की कीमत में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. हालांकि, सर्राफा मंडी में जल्द ही सोने चांदी की कीमतों में परिवर्तन होने की उम्मीद भी की जा रही है.
बहुत महंगा हो गया है सोना !
राजधानी पटना सर्राफा बाजार में बुधवार (10 अप्रैल) को 22 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 66,660 रुपए पर चल रहा है. वहीं, 24 कैरेट सोने का भाव आज प्रति 10 ग्राम 74,250 रुपए पर पहुंच गया है.
जबकि, कल तक 24 कैरेट सोने का भाव 73,500 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा था. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 66,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा था. वहीं, आज 18 कैरेट सोने का भाव 56,250 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है.
81,000 प्रति किलो बिक रहा चांदी
वहीं, चांदी की बात करें तो इसकी कीमतों में कल के वनिस्पत आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, आज भी चांदी आल टाइम हाई यानी 81,000 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से ही बिक रही है. जबकि, इससे पहले तक चांदी की कीमत 80,000 रुपए प्रति किलोग्राम थी. बता दें कि चांदी में भी इस साल रिकॉर्ड ब्रेकिंग इजाफा देखने को मिल रहा है.
वहीं, दूसरी ओर आप आज सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करना चाह रहे हैं, तो बता दें कि आज पटना सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 65,150 रुपए चल रहा है और 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज रेट 54,750 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जबकि, चांदी बेचने का रेट आज भी 78,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.
