home page

खुशखबरी ! इतने घट गए एलपीजी सिलेंडर के दाम, देखें नई कीमत

मई सुनहरा शुरू हुआ, जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दूसरे महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। यह कटौती लोकसभा चुनावों के बीच आई है, और देश भर में सिलेंडर की कीमतों में 19-20 रुपये की कमी आई है।
 | 
 LPG Cylinder Price

Brief NCR: LPG Cylinder Price: मई सुनहरा शुरू हुआ, जब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने दूसरे महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। यह कटौती लोकसभा चुनावों के बीच आई है, और देश भर में सिलेंडर की कीमतों में 19-20 रुपये की कमी आई है।

इस नई तारीख से, आप दिल्ली से लेकर मुंबई तक एलपीजी सिलेंडर को सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की वेबसाइट पर नई कीमतों को अपडेट किया गया है, जो 1 मई 2024 से लागू हैं।

ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल की बेवसाइट के मुताबिक, 1 मई से राजधानी दिल्ली में 9 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 19 रुपये की कटौती (Delhi LPG Price) की गई है और इसका दाम 1764.50 रुपये से कम होकर अब 1745.50 रुपये हो गया है. इसी तरह मुंबई में Commercial LPG Cylinder का दाम 1717.50 रुपये से कम होकर अब 1698.50 रुपये रह गया है. चेन्नई में भी ये सिलेंडर 19 रुपये सस्ता हुआ है और इसकी कीमत 1930 रुपये से कम होकर 1911 रुपये रह गई है.

हालांकि, कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 1 रुपये ज्यादा यानी 20 रुपये की कटौती की गई है और अब तक 1879 रुपये में बिक रहा ये सिलेंडर यहां पर अब 1859 रुपये का हो गया है. 

 उपभोक्ताओं को बड़ी राहत 

इससे पहले नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी 1 अप्रैल 2024 को कॉमर्शियल LPG Cylinder Price में कटौती कर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी. कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 30.50 रुपये कम होकर 1764.50 रुपये हो गया थी. जबकि, कोलकाता में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 32 रुपये कम हुए थे और यहां पर ये 1879 रुपये का हो गया था. मुंबई में एक सिलेंडर की कीमत 31.50 रुपये की कटौती के साथ 1717.50 रुपये और चेन्नई 30.50 रुपये की कमी के साथ 1930 रुपये कर दी गई थी.

गौरतलब है कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग होटल या रेस्तरां पर व्यावसायिक इस्तेमाल में होता है. ऐसे में इसकी कीमत घटने से बाहर खाना-पीना सस्ता हो सकता है. वहीं दूसरी ओर घरों की रसोई में यूज होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

IOCL की वेबसाइट के मुताबिक, इनकी कीमत यथावत है. राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये और उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए 603 रुपये बनी हुई है. कोलकाता में घरेलू सिलेंडर पहले की तरह ही 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये में मिल रहा है.

बता दें कि केंद्र सरकार ने महिला दिवस पर बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में (Domestic LPG Cylinder) 100 रुपये तक की कटौती का तोहफा दिया था.